- Hindi News
- खिलाड़ियों को पगड़ी बांध खेलने की अनुमति मिली
खिलाड़ियों को पगड़ी बांध खेलने की अनुमति मिली
खिलाड़ियों को पगड़ी बांध खेलने की अनुमति मिली
मीस (स्विट्जरलैंड)|अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉलकी संचालन संस्था ने कहा है कि खिलाड़ियों को अब ट्रायल के तौर पर सिर पर धार्मिक वस्त्र जैसे कि पगड़ी और हिजाब पहनने की अनुमति दी जाएगी।
फीबा के केंद्रीय बोर्ड की पुरुषों के विश्व कप के दौरान इस सप्ताहांत बैठक हुई जिसमें खिलाड़ियों को दो साल के परीक्षण दौर के दौरान सिर ढकने के लिए कपड़ा पहनने (जैसे कि पगड़ी या हिजाब) की अनुमति देने के पक्ष में मतदान हुआ। इससे पहले फीबा नियमों के अनुसार खिलाड़ियों को अपने बाल और पसीने को नियंत्रित करने के लिए पांच सेमी के हेडबैंड पहनने की अनुमति दी जाती थी। सिख और मुस्लिम खिलाड़ियों के भेदभाव की आपत्तियों के बाद नया फैसला किया गया।