पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता से हाथ मिलाकर मुस्कराया आदर्श

पिता से हाथ मिलाकर मुस्कराया आदर्श

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्वालियर। सिंधियास्कूल के कक्षा नौवीं के छात्र आदर्श सिंह की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। घटना के 26 दिन बाद मंगलवार को आदर्श ने खिचड़ी खाई। साथ ही अपने पिता से हाथ मिलाकर मुस्कराया भी बिहार के सहकारिता मंत्री जय कुमार सिंह भी अपने बेटे को खुश देखकर मुस्करा दिए। आदर्श अब धीरे-धीरे पैदल चलने का प्रयास भी कर रहा है। उल्लेखनीय है कि आदर्श ने अपने सीनियर्स की प्रताड़ना से तंग आकर स्कूल के हॉस्टल में ही 21 अगस्त को फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की थी। उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।