पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवाज शरीफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

नवाज शरीफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकके प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में उनके साथ कुछ मंत्री बड़े अफसरों के नाम भी शामिल हैं। इन लोगों पर आतंकवाद निरोधक धाराएं भी लगाई गई हैं।

इस्लामाबाद के जिला जज ने सोमवार को पाकिस्तान अवामी तहरीक (पीएटी) की याचिका पर आदेश दिए थे। इसमें पुलिस को मामला दर्ज को कहा गया था। पीएटी ने 30 अगस्त को उसके तीन कार्यकर्ताओं की कथित हत्या के मामले को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी। पीएटी के मुखिया मौलाना ताहिर उल-कादरी हैं। वे क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान के साथ 14 अगस्त से सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं। ये दोनों चाहते हैं कि शरीफ प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दें। क्योंकि वे चुनाव में धांधली के जरिए सत्ता पर काबिज हुए हैं।

दूसरा आपराधिक मामला

राजनीतिकसंकट से घिरे नवाज शरीफ के खिलाफ यह दूसरा आपराधिक मामला है। एक अन्य मामला लाहौर में पिछले महीने दर्ज हुआ था। उसमें नवाज और उनके भाई पंजाब के मुख्यमंत्री शाहबाज आरोपी हैं। इस मामले में इन दोनों पर जून में कादरी समर्थक 14 कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप है।