पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रहवासी क्षेत्र से मांस की दुकानें हटाने की मांग

रहवासी क्षेत्र से मांस की दुकानें हटाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रहवासी क्षेत्र से मांस की दुकानें हटाने की मांग

धार | बागमें मांस की दुकानें खुले स्थान एवं रहवासी क्षेत्र से हटाने की मांग को लेकर जीवदया मंच के सदस्यों ने सरपंच विकास डावर के नेतृत्व में कलेक्टर जयश्री कियावत से चर्चा की। कलेक्टर ने तत्काल कुक्षी एसडीएम को समस्या के निदान के लिए निर्देश दिया। डावर ने बताया इस संबंध में ग्राम पंचायत का एक ठहराव प्रस्ताव भी सौंपा। जिसमें मांस की दुकानों को स्थायी जगह नहीं होने के कारण इन दुकानों को खुले में संचालित की जा रही हैं। इस समस्या के निदान के लिए बुचड़खाने के लिए जमीन एवं स्थायी दुकानों के लिए ग्राम पंचायत ने अपनी सहमति ठहराव प्रस्ताव के माध्यम से दी है। वीरेश जैन, विवेकानंद शर्मा, अरविंद जैन, अखिलेश डांगरा भी उपस्थित थे।

वर्माप्रांतीय उपाध्यक्ष

धार | मप्रतृतीय वर्ग कर्मचारी संघ का प्रांतीय उपाध्यक्ष धार मावि क्रमांक के यूडीटी जगदीशचंद्र वर्मा को नियुक्त किया गया। नियुक्ति अशोक पालीवाल की अनुशंसा पर संघ के प्रांताध्यक्ष अरूण त्रिवेदी ने की।