- Hindi News
- पीजी कॉलेज के बंद हाॅल तो गर्ल्स में खुले में प्रैक्टिस
पीजी कॉलेज के बंद हाॅल तो गर्ल्स में खुले में प्रैक्टिस
धार. पीजी कॉलेज में बंद हॉल में नृत्य की प्रैक्टिस ढोलक-हारमोनियम पर की गई।
कन्या महाविद्यालय में युवा उत्सव की प्रैक्टिस साउंड सिस्टम पर बाहर की गई।
युवा उत्सव की तैयारियों के चलते एक कॉलेज में अन्य विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित, दूसरे में रखा ख्याल
भास्करसंवाददाता | धार
शहरके दो कॉलेजों में तीन दिनी युवा उत्सव की तैयारी के दृश्य अलग-अलग दिखाई दिए। पीजी कॉलेज में जहां बंद हॉल में ढोलक-हारमोनियम पर समूह नृत्य की रिहर्सल चल रही थी तो गर्ल्स कॉलेज में बीच चौक में डीजे पर गरबा के गाने पर बज रहे थे। बड़ी संख्या में छात्राएं स्टेप्स की प्रैक्टिस कर रही थीं। अन्य कक्षाओं की छात्राएं बाहर आकर बरामदे से यह सब देख रही थी। कक्षाओं में पढ़ाई ठप थी। गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसएन मंडलोई ने कहा युवा उत्सव में छात्राएं गरबा प्रस्तुति देंगी, उसकी रिहर्सल चल रही है। जबकि युवा उत्सव के लिए जारी गाइडलाइन के अनुसार मुख्य आयोजन को ही जहां तक संभव हो सके शाम के समय या अवकाश के दिनों में करवाने का निर्देश है। ऐसा करने के पीछे स्पष्ट मंशा लिखी है कि अन्य विद्यार्थियों का शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो। ऐसे में रिहर्सल में ही डीजे चला कर कॉलेज की अन्य गतिविधियां बंद करने से सवाल खड़े हो गए। दूसरा बिंदू यह है कि समूह नृत्य में अधिकतम 8 विद्यार्थी के शामिल होने के निर्देश हैं। यहां गरबा के लिए 10 से अधिक छात्राएं रिहर्सल कर रही थी।
प्रैक्टिसमें ही छात्राओं के बीच युवक
बीतेबरस भी गर्ल्स कॉलेज के युवा उत्सव के मुख्य आयोजन में युवकों के प्रवेश पर सवाल खड़े हुए थे। इस बार तो रिहर्सल में ही बड़ी संख्या में युवक बैठे नजर आए।