बजट बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण
बजट बनाने के लिए दिया प्रशिक्षण
राजगढ़| विकेंद्रीकृतनियोजन प्रक्रिया के तहत योजना बजट बनाने के लिए नगर परिषद कार्यालय पर एक दिनी प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स ने कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। तकनीकी सहायता समूह एवं तकनीकी सहायता दलों का गठन किया। तकनीकी सहायता समूह में सीएमओ विजय शर्मा, उपयंत्री दीपक चौरे एवं कन्या उमावि प्रभारी शांतिलाल मारू को शामिल किया। तकनीकी सहायता दल में वार्ड वार विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को कार्ययोजना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। नगर में सर्वे का कार्य प्रारंभ भी कर दिया। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक, शिक्षिकाओं को वार्ड वार विभिन्न कार्यों की जानकारी लाने के लिए भेजा गया है।
वार्षिकसाधारण सभा २७ को
धार| आदिमजाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बालोदा की वार्षिक साधारण सभा 27 सितंबर दोपहर 12.30 होगी। वर्ष 2013-14 के व्यय पत्रक, व्यापारिक पत्रक, लाभ हानि पत्रक, लेनदेन पत्रक का वाचन, पूरक बजट स्वीकृत करने, अनुमानित बजट वर्ष 2014-15 स्वीकृति, वर्ष में की गई बैठकों का पुष्टीकरण बाबद विचार एवं वर्ष 2014-15 के लेखाओं की वैधानिक संपरीक्षा हेतु संपरीक्षक फर्म की नियुक्ति आदि विषय रखे गए हैं। जानकारी जेपी सिसौदिया ने दी।
हिंदीदिवस पर कविताएं सुनाईं
धार| मप्रलेखक संघ की जिला इकाई ने रासमंडल मे सूरज भवन पर काव्य समारोह रखा। हिंदी दिवस पर श्रेष्ठ रचनाएं सुनाईं। लेखक संघ के अध्यक्ष वल्लभ विजयवर्गीय ने सभी का स्वागत किया। पं. रामेश्वर जोशी, नंदकिशोर उपाध्याय, रामकृष्ण बावनिया, कृष्ण कुमार दुबे, केएस त्रिवेदी, अनिता मुकाती, महेश त्रिवेदी प्रहरी, सुमित रघुवंशी आदि ने कविता पाठ किया।