पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊपर झांक रहे सरिये, स्लैब में भी दरार

ऊपर झांक रहे सरिये, स्लैब में भी दरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाग पुल छह साल पहले बाघिनी नदी पर बना था, हालत हो गई खस्ता, गुणवत्ता और मॉनीटरिंग पर उठ रहे सवाल

राजगढ़-कुक्षीमार्गपर बाग में बाघिनी नदी पर छह साल पहले बना पुल खस्ता हो गया है। सड़क वाले हिस्से में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सरिये झांक रहे हैं। डेमेज सिर्फ सतह पर नहीं है। सड़क के नीचे की स्लैब में भी दरारें गई हैं।

2002 में पुल निर्माण शुरू होकर 2008 में लोकार्पण हुआ। छह साल में ही आठ स्लैब के इस पुल ने दम तोड़ना शुरू कर दिया। हर स्लैब के दोनों ओर छह से आठ इंच तक के गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों से सरिये बाहर हो गए हैं। पुलिया के ऊपर परत निकलना शुरू हो गई हैं। गांव के निजी बस संचालकों ने पुल के गड्ढों से निकलते सरिये को ढंकने के लिए खुद के खर्च पर दो से तीन बार मरम्मत करवा दी है लेकिन चिंता केवल सड़क पर गड्ढे होने से नहीं है। निचली स्लैब में भी दरार गई है।

रेतके वाहनों का ट्रैफिक ज्यादा

दरअसलइस मार्ग पर आलीराजपुर-कुक्षी तरफ से आने वाले रेत से भरे ओवरलोड ट्रकों का यातायात अत्यधिक होता है। पुल की हालत खस्ता होने के बाद खतरा बढ़ गया है। यह पुल धार को कुक्षी तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाला एकमात्र पुल है। समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में रास्ता बंद होने का अंदेशा है।

पुल की िनचली स्लैब में आई दरार।

नए रोड में इस्तेमाल हुआ तो क्या होगा

राजगढ़से कुक्षी तक टू-लेन सड़क निर्माणाधीन है। इसमें बाग के बाहर से बायपास निकला जाएगा। हालांकि बाघिनी नदी से यातायात से इसी पुल से निकलेगा या अन्य पुल बनेगा, इसके बारे में अफसर खुलासा करने से बच रहे हैं। अन्य कहीं पुल का काम शुरू नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार इसी पुल का इस्तेमाल किया जाना है। ऐसे में भारी यातायात के दौरान यह पुल कितना सुरक्षित साबित होगा, इस पर संदेह खड़ा हो गया है।

^कुक्षी से राजगढ़ के बीच कई पुल-पुलियाएं नए सिरे से बन रहीं हैं। बाग में पुराने पुल का इस्तेमाल होगा या नया बनेगा, देख कर ही बता सकता हूं। बीपीबौरासी, उपमहाप्रबंधक एमपीआरडीसी

बाग. राजगढ़-कुक्षी रोड पर बाग िस्थत पुिलया की सड़क पर झांकते सरिये।