पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा

हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार | पीजीकॉलेज में छात्रनेता मनीष जैन पर 8 दिसंबर को हुई अतिथि विद्वान रवींद्र गढ़वाल से मारपीट की एफआईआर की जांच करने के निर्देश हाईकोर्ट इंदौर ने धार एसपी को दिए हैं। जैन के पिता ने आवेदन देकर कोर्ट को बताया था कि मैं कॉलेज की जनभागीदारी समिति में अवैध नियुक्ति और भ्रष्टाचार संबंधित अमरदीप सोलंकी की याचिका में पैरवी कर रहा हूं। राजनीतिक दबाव बनाने के लिए परीक्षा के दिन मेरे बेटे पर एफआईआर कराई गई। हाईकोर्ट ने याचिका के प्रत्यर्थी प्रभारी प्राध्यापक नागेश डगांवकर जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष अनंत अग्रवाल के संबंध में जांच कर 3 सप्ताह में शपथ पत्र कोर्ट को पेश करने के निर्देश दिए हैं।