- Hindi News
- प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कराना हो तो धार आओ
प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कराना हो तो धार आओ
हातोद के 3 विद्यालय के 773 विद्यार्थी पटवारी की अनुपस्थिति से परेशान
भास्करसंवाददाता | हातोद
गांवके तीन विद्यालय के 773 विद्यार्थी स्थानीय पटवारी की अनुपस्थिति में जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी, स्थायी प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करवाने के लिए 15 दिनों से भटक रहे हैं।
शनिवार को आक्रोशित विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत पहुंचकर सरपंच को भी अपनी पीड़ा सुनाई। विद्यार्थियों का कहना है पटवारी कार्यालय पहुंचते है तो चौकीदार के अलावा कोई नहीं मिलता। 15 दिसंबर तक यदि प्रमाण पत्र नहीं बने तो भविष्य दाव पर लग जाएगा। 10वीं की छात्रा चेतना पाटीदार, शिवानी पाटीदार ने बताया प्रमाण पत्र के लिए पटवारी को फोन लगाते हैं तो कहते हैं कि धार जाओ। मेरे पास बहुत सारा काम है। ऐसे में हमारी पढ़ाई का क्या होगा, कोई जवाब नहीं दे रहा। छात्रों की पीड़ा को स्थानीय जनप्रतिनिधि नजरअंदाज कर रहे हैं। सरपंच भगवानसिंह सिंगार ने मामले को जल्द हल करवाने का आश्वासन दिया है।