पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शामियाना लगाया, गुंबद पर लाइटिंग

शामियाना लगाया, गुंबद पर लाइटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उर्स की तैयारियां अंितम दौर में चल रही है।

उर्स की तैयारी | कल होगा दुकानों का आवंटन, 18 को चादर जुलूस के साथ होगी शुरुआत

भास्करसंवाददाता | धार

हजरतमौलाना ख्वाजा कमालुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह के 683वें उर्स की तैयारी तेज हो गई है। परिसर में शामियाना लगाया जा रहा है। आस्ताने ओलिया के गुंबद पर लाइटिंग लगाई जा रही है। सफाई कार्य चल रहा है। राधु टॉकिज परिसर में झूले लगा दिए हैं। ट्रैफिक पुलिस जिन वॉच टॉवर से निगाह रखेगी वे पुलिस चौकी के समीप रख दिए हैं। उधर, उर्स कमेटी भी तैयारी में जुटी है। 18 दिसंबर को उर्स कार्यक्रम चादर जुलूस के साथ शुरू होंगी। इसी के साथ व्यापारिक मेला भी शुरू होना है, जिसके लिए दुकानों का आवंटन उर्स कमेटी द्वारा मंगलवार को किया जाएगा। हालांकि उर्स को लेकर अब तक नगरपालिका ने काम शुरू नहीं किया है। मोतीबाग चौक से मंडी मुख्य मार्ग पर निजी टेलीकॉम कंपनी की खुदाई के कारण बड़ा गड्ढा खुला पड़ा है। परिसर में घास फैली हुई है। सब्जी मंडी को अब तक शिफ्ट नहीं किया गया है। सब्जी आदि का कचरा भी जगह-जगह इकट्ठा पड़ा है।