- Hindi News
- पर्यटकों के लिए इंट्री फ्री, एडवेंचर आज से
पर्यटकों के लिए इंट्री फ्री, एडवेंचर आज से
सागर तालाब में नाव में भ्रमण कर व्यवस्था देखते एसडीएम सीएसपी।
पांच दिनी सांस्कृतिक कार्यक्रम
>17 दिसंबर - शाम6.30 से 8 बजे तक जबलपुर निलांगी कलंत्रे एवं साथियों की कत्थक। रात 8 से 10.30 बजे तक रामपुर के शाहिद नियाजी एवं उनके साथी की सूफी कव्वाली।
>18दिसंबर - शाम6.30 से 7.30 बजे तक नई दिल्ली के मालती श्याम एवं साथियों की सूफी कत्थक। शाम 7.30 बजे से 9 बजे तक केके नायकर का हास्य और रात 9 से 10 बजे तक मुंबई के गणेश मोहन एवं प्रदीप बारोट का सितार सरोद वादन।
>19दिसंबर - शाम5.30 से 6.30 बजे तक स्थानीय लोक नृत्य। शाम 6.30 से 8 बजे तक भोपाल की आकृति मेहरा और रात 8 से 10.30 बजे तक मुंबई की कविता पोडवाल एवं साथी बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति।
>20दिसंबर - शाम5.30 से 6.30 बजे तक गुरुमीतसिंह डंग का पंजाबी लोक गायन। शाम 6.30 से 8 बजे तक नुपूर कला केंद्र धार का नृत्य। रात 8 से 10.30 बजे तक मुंबई की प्रियाणी वाणी साथी कलाकारों की प्रस्तुति।
>21दिसंबर - शाम5.30 से 6.30 बजे तक खरगोन के शिव गुप्ता साथी कलाकारों का निमाड़ी लोक गायन। 6.30 से 8 बजे तक मुंबई की अमृता जोशी की लावणी। रात 8 बजे से कवि सम्मेलन होगा। इसमें हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा, डॉ. सुरेंद्र दुबे, मुनव्वर राणा, ममता शर्मा, मनवीर मधुर, पार्थ, नवीन, संदीप शर्मा धार प्रमुख रहेंगे।
किफायती एडवेंचर
एडवेंचर शुल्क स्थान
हॉटएयर बलून १५०० मीरा की जिरात
पैरा ग्लाइडिंग २००० रानी रूपमति महल के पास
पैरा मोटरिंग २००० मीरा की जिरात
पैरासेलिंग ५०० मीरा की जिरात
कयाकिंग १०० सागर तालाब
वाटर सर्फिंग ५०० सागर तालाब
बनाना राइड २०० सागर तालाब
वाटर जारबिंग १०० सागर तालाब
रॉक क्लाइंबिंग २०० लोहानी गुफा
रैपलिंग २०० लोहानी गुफा
रॉयफल शूटिंग १०० जहाज महल के पास
जारबिंग बॉल १०० जहाज महल के पास
(टिकट कंट्रोल रूम राम मंदिर चौराहा गतिविधि स्थल पर उपलब्ध रहेंगे, हॉट एयर बैलून सुबह 6 से 7 और शाम 5 से 6 बजे के बीच होगा, जबकि अन्य सभी एडवेंचर सुबह 9 बजे से शाम तक चलेंगे)
एडवेंचर स्थल देखे, जगह-जगह कर्मचारी तैनात
रविवार दोपहर एसडीएम नीरजकुमार सिंह अधिकारी मांडू पहुंचे। एडवेंचर गतिविधि के स्थलों का भ्रमण कर जगह-जगह कर्मचारी तैनात किए। साहसिक गतिविधि के लिए जगह निश्चित की। सागर तालाब पर वाटर स्पोर्ट