पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंत्योदय योजना में एक करोड़ के घोटाले में पांच पर केस

अंत्योदय योजना में एक करोड़ के घोटाले में पांच पर केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | राज्यआर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) इंदौर ने शाजापुर जिले में अंत्योदय स्वरोजगार योजना में एक करोड़ से अधिक के घोटाले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति के सीईओ, बैंक संस्था प्रबंधक भी शामिल हैं। आरोपियों ने हितग्राहियों के नाम से फर्जी मांग पत्र तैयार कर घोटाला किया। ईओडब्ल्यू इंदौर के एसपी मनोज सिंह के मुताबिक जिला स्तर की अन्त्यावसायी समिति बैंकों ने घोटाला किया। जांच अधिकारी डीएसपी आनंद यादव के मुताबिक जिले की 14 संस्थाओं में घोटाला पाया गया है। प्रत्येक संस्थाओं के दो से तीन आरोपी बनेंगे। इस हिसाब से 30 से 40 आरोपी बन सकते हैं।













जिन आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467,467, 120-बी के तहत केस कायम किया गया वे हैं- जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भगवत उमाले, लेखापाल अजीत फालके, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाजापुर की सोमवारिया शाखा के मैनेजर रह चुके रमणलाल आचार्य, राजेंद्रसिंह बैस संजय पाठक। शिकायत मिली थी कि प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था पतोली में अनुसूचित जाति-जन जाति के लोगों को इस योजना के तहत दी जाने वाली मदद में घोटाला हुआ है। जांच में पाया गया कि पतोली संस्था में गड़बड़ी से शासन को आठ लाख 30 हजार का नुकसान हुआ।

जांच में सामने आया कि जिले की 14 प्राथमिक साख सहकारी संस्थाओं में एक करोड़ रुपए से अधिक की गड़बड़ी हुई। सीईओ उमाले ने अकेले हस्ताक्षर किए और चेक गलत होते हुए भी बैंकों ने भुगतान कर दिया, जबकि समिति अध्यक्षों और कार्यपालन अधिकारी के भी हस्ताक्षर होना थे और उसके बैंकों से भुगतान होना चाहिए था।