एक ही जगह दो दिन में दो हादसे,3 घायल
धार | ठेकेदारकी लापरवाही के कारण घोड़ा चौपाटी-एआरटीओ सीमेंटेड फोरलेन पर दो दिन में दो हादसे हो गए। तीन लोग घायल हुए। घटनाएं एआरटीओ ऑफिस बंदीछोड़ समाधि स्थल के बीच मुंजसागर तालाब रोड के टर्न पर हुआ। यहां ठेकेदार ने मिट्टी का ढेर सड़क पर आवागमन रोकने के लिए लगा रखा है लेकिन संकेतक नहीं लगाया है। इसकी वजह से अंधेरे में ढेर दिखाई नहीं दे रहा। शनिवार रात यहां गिरवरसिंह पिता शंकर (42) मिट्टी के ढेर से बाइक समेत उछल कर गिरा और घायल हो गया। शुक्रवार को भी इसी तरह बाइक ढेर से उछली थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे।