धार | राज्यस्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक में निर्णय लिया गया है कि सरकारी दफ्तर, शिक्षण संस्थान और अस्पताल में धूम्रपान प्रतिबंध पर विशेष निगाह रखी जाएगी। दोषी व्यक्ति को दंडित किया जाएगा। कलेक्टर और एसपी के नेतृत्व में निरीक्षण दल सक्रिय होंगे।