- Hindi News
- ड्यूटी टाइम में नहीं आए, इसलिए नहीं लगाए कुत्ते के काटने के इंजेक्शन
ड्यूटी टाइम में नहीं आए, इसलिए नहीं लगाए कुत्ते के काटने के इंजेक्शन
जानकी नगर में दो बालिकाओं को पागल कुत्ते ने काटा। परिजन इन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तब तक ड्यूटी टाइम खत्म हो गया था। इस वजह से उन्हें तत्काल रैबीज इंजेक्शन नहीं लगाए गए। परिजन बच्चों को प्राइवेट अस्पताल में ले गए और मोटी राशि खर्च कर इंजेक्शन लगवाए।
कॉलोनी के दीपक दुबे की पुत्री अनन्या (4) शुक्रवार शाम घर की चौखट पर खड़ी थी, तभी कुत्ते ने हमला किया। सिर में काटा। नोंचने लगा। आवाज सुन नानी प्रतिभा दुबे दौड़ीं और छुड़ाया। कुछ देर बाद उसी कुत्ते ने ओसाफ खान की बेटी तयबा (9) को भी सिर में काटा। दोनों के परिजन ने बताया शाम लगभग 6 बजे जिला अस्पताल गए तो ड्रेसिंग कर दी गई लेकिन इंजेक्शन नहीं लगाया। बताया कि इंजेक्शन नहीं है। इसलिए प्राइवेट अस्पताल में इंजेक्शन लगवाए। पड़ताल की तो पता लगा कि जिला अस्पताल में इंजेक्शन तो हैं लेकिन सिर्फ ड्यूटी समय में सुबह 8 से दोपहर 1 और शाम 5 से 6 बजे तक ही इंजेक्शन लगाने की मनमानी व्यवस्था लागू कर रखी है। इसी दौरान संबंधित नर्स ड्यूटी पर रहती हैं। दोपहर में या शाम के बाद आने वाले लोगों को इंजेक्शन नहीं लगाए जाते।
एकऔर को काटा
बालिकाओंको काटने वाले पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए शुक्रवार रात क्षेत्र में नपा की गैंग घूमी लेकिन कुत्ता नहीं पकड़ाया। पार्षद बाला बागवान ने बताया शनिवार को कुत्ते एक और बच्चे को काट लिया। कुत्ते को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। सीएमएचओ डॉ. वंदना खरे ने कहा स्वास्थ्य सेवा 24 घंटे देना है। सीएस से बात कर व्यवस्था सुधरवाती हूं।
नन्ही अनन्या हादसे के बाद दहशत में।
तयबा को सिर में दांत गड़ाए।