बावड़ी को पुनर्जीवित करने की मांग
धार | मंडीरोड पर सात दिन पहले सरकारी जमीन पर बनी दुकानें तोड़ने की कार्रवाई की गई थी। इसे लेकर मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर समिति ने बताया तब से अब तक मलबा वैसे ही पड़ा है। मलबा हटाकर प्राचीन बावड़ी को पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। मोहल्ले के वरिष्ठ कमलाकर चाफेकर ने बताया बावड़ी के जल को श्रावण मास में अभिषेक एवं लघुरुद्र कर शिवलिंग पर चढ़ाया जाता था। समिति ने शेष अतिक्रमण भी तोड़ने की मांग की।