पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्तेभर आतिशबाजी कर बोहरा समाज ने निकाला जुलूस

रास्तेभर आतिशबाजी कर बोहरा समाज ने निकाला जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोहरासमाजने धर्मगुरु सैयदना अलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को समाजजनों ने जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। समाजजनों ने रास्तेभर जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान बुरहानी गार्ड्स का बैंड आकर्षण रहा। जुलूस में ऊंट, घोड़े, बग्घी आदि शामिल हुए। पूरे रास्ते समाजजन तिरंगा लहराते हुए चल रहे थे।

जुलूस बोहरा समाज की मसजिद बदरिया से शुरू हुआ। बोहरा बाखल, शनि गली, आनंद चौपाटी, हटवाड़ा, मोहन टॉकिज चौराहा होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुन: बोहरा मसजिद पहुंचा। जगह-जगह स्वागत किया गया। सदारत आमिल साहब शेख हुसैन की रही। समाजजनों ने बताया 16 फरवरी को देश व्यापी सफाई चलाया जाएगा।

इसमें शहर के बोहरा बाजार, राजबाड़ा, राय चौपाटी पर समाजजन सफाई करेंगे। उदयपुर में सोमवार सुबह 10.30 बजे सैदयना साहब का जन्मदिन मनाया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण समाज की मसजिदों में किया जाएगा।

धार. बोहरा समाज के जुलूस में ऊंट, घोड़े, बग्घी आदि भी शामिल हुए।

धार. बोहरा समाज ने मौलाना समाज के धर्मगुरु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जुलूस निकाला।