पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लघुवेतन कर्मचारियों ने दिया धरना रैली निकाल ज्ञापन भी सौंपा

लघुवेतन कर्मचारियों ने दिया धरना रैली निकाल ज्ञापन भी सौंपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लंबित मांगों को लेकर कलेक्टोरेट में प्रदर्शन

भास्करसंवाददाता| धार

विभिन्नलंबितमांगों को लेकर कलेक्टोरेट में लघुवेतन कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी पहले परिसर में धरने पर बैठे। फिर रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

यहां एसडीएम नीरजकुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वृत्तिकर से मुक्त रखने, आकस्मिक एवं कार्यभारित चतुर्थ श्रेणी सेवा के कर्मचारियों को अग्रवाल कमेटी की अनुशंसा पर नियमित करने अनुकंपा नियुक्ति का लाभ देने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को नियमित करने, कोटवारों से शासकीय भूमि वापस लेने की योजना वापस लेनेे, 10 हजार रुपए मानदेय देने, उद्यानिकी के श्रमिकों को नियमित करने, वर्दी धुलाई के लिए 200 रुपए देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का पद परिवर्तित करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आकस्मिक दुर्घटना बीमा 5 लाख रुपए और प्रतिमाह पांच तारीख तक भुगतान करने की मांग रखी गई। नेतृत्व जिलाध्यक्ष बालाराम चौहान ने किया। धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

धार . लद्यु वेतन कर्मचारी संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।