पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तलवारें चली, चार घायल

तलवारें चली, चार घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटवाड़ाक्षेत्रके डाबरी में शनिवार को सुधारने डाली मोटर की बात को लेकर विवाद हो गया। जमकर तलवारें चलीं। चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों पर केस दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार दुकान पर मोटर डाली थी, जिसके लेनदेन को लेकर विवाद बढ़ गया। एक तरफ से आरोपी सलीम बाबा, अमीर पिता सलीम, सलमान पिता सलीम और फिरोज पिता सलीम ने हमला किया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। अनवर पिता रमजान, अज्जू उर्फ इफ्तेयार और असलम को चोटें आईं। अज्जू को सिर में गंभीर चोट है। दूसरी ओर से जावेद, अजहर और अनवर रमजान ने सलीम बाबा पर हमला किया। सलीम को हाथ में चोट आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद एफआईआर दर्ज की।

धार. हटवाड़ा क्षेत्र के डाबरी में सुधारने डाली मोटर की बात पर हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए।