पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां की गोद से बच्चा चोरी

मां की गोद से बच्चा चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो खिंचाने का कहकर ले गई महिला नहीं लौटी

धार| कुम्हारगड्ढाक्षेत्र से मंगलवार दोपहर 1.30 बजे एक महिला के हाथ से उसका बच्चा (बालक) चोरी हो गया। अज्ञात महिला बच्चे को फोटो खिंचाने ले जाने की बात कह कर ले गई। वापस नहीं आई। खिरकिया गांव की झुमाबाई को 15 दिन पहले जिला अस्पताल में डिलेवरी हुई थी। बालक को जन्म दिया था, जिसका नाम नीलेश रखा था। वह ऑपरेशन के टांके कटवाने सास नत्थाबाई के साथ मंगलवार को आई थी। उपचार के बाद अस्पताल से निकलने वाले थे कि एक अज्ञात महिला ने सास-बहू से बातचीत कर मेलजोल बढ़ाया। योजना में पांच हजार रु. मिलने का प्रलोभन देकर कुम्हारगड्ढा फोटो खिंचाने ले गई। वहां बहू को बच्चा समेत बैठाकर सास को अस्पताल ले आई। यहां बातों में लगाकर महिला पुन: कुम्हारगड्ढा बहू के पास गई फोटो खिंचाने का कहकर बच्चे को ले गई। देर तक वापस नहीं आई। दोनों महिलाएं अलग-अलग गफलत में रही। जिसके चलते पुलिस को शाम 4 बजे सूचना मिल सकी। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन महिला कहीं नहीं मिली।

^जिलाअस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में महिला की तस्वीर आई है। इसके आधार पर तलाश कर रहे हैं। आगामी कार्रवाई करेंगे। अजीततिवारी, टीआई धार