पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रजिस्ट्री से ज्यादा जमीन पर निकला निर्माण

रजिस्ट्री से ज्यादा जमीन पर निकला निर्माण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घोड़ाचौपाटी-एआरटीओ सीमेंटेड फोरलेन निर्माण में बाधक मकानों के संबंध में प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच मंगलवार को की गई। प्रारंभिक जांच में रजिस्ट्री में उल्लेखित जमीन और नगर पालिका की अनुमति से अधिक पर निर्माण होना पाया गया। बड़ा हिस्सा अतिक्रमण में बना है। बाधक निर्माण तोड़े कब जाएंगे, इसे लेकर स्थिति मंगलवार को भी स्पष्ट नहीं हो सकी।

एसडीएम नीरजकुमार सिंह दोपहर में नपा कार्यालय पहुंचे। उनके साथ आरआई भी थे। एसडीएम ने सीएमओ आधार सिंह के साथ मकान मालिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच की। रजिस्ट्री और मकान निर्माण नक्शे की अनुमति से वास्तविक निर्माण का मिलान किया। इसमें अधिकतर मकानों का निर्माण अनुमति से ज्यादा जमीन पर होना पाया गया। जितने मकान मालिकों को नोटिस दिए गए थे, उनमें से 15 को छोड़ सभी ने दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। हालांकि बाधक निर्माण को तोड़ने की कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।

सड़क निर्माण में बाधक मकानों के िनराकरण के िलए एसडीएम नपा पहुंचे।

निर्माण तोड़ने के लिए नपा पर दबाव

अबतक नगरपालिका मामले से हाथ झटक रही थी। सड़क निर्माण एमपीआरडीसी और जमीन उपलब्ध करवाने का काम राजस्व विभाग का बताकर नगरपालिका अफसर जिम्मेदारी से कन्नी काट रहे थे। नोटिस के जवाब देने आए मकान मालिकों तक को कहा जा रहा है कि हमारा इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं है। प्रशासन ने अतिक्रमण के नोटिस नगरपालिका से जारी करवाए और अब अनुमति से ज्यादा निर्माण पाए जाने पर नगरपालिका पर ही निर्माण तोड़ने की कार्रवाई करने का दबाव बनाया जा रहा है।

^अनुमतिसे अधिक पर निर्माण मिले हैं। जांच जारी है। जल्द नगरपालिका अतिक्रमण तोड़ेगी। नीरजकुमारसिंह, एसडीएम धार

दस्तावेजों की जांच