धार | त्रिमूर्तिचौराहे से सोमवार रात पुलिस ने आरोपी मोहन पिता राधेश्याम रघुवंशी नि. उटावद को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से दो कारतूस भी मिले। पुलिस को शंका है कि एक न्यायालयीन प्रकरण की रंजिश में आरोपी किसी वारदात के इरादे से हथियार लेकर आया था। पूछताछ जारी है।