सेंसेक्स ने लगाई 271 अंक की छलांग
नई दिल्ली| देशके शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 271.13 अंकों की तेजी के साथ 28805.10 पर और निफ्टी 84.15 अंकों की तेजी के साथ 8711.55 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 116.28 अंकों की तेजी के साथ 28650.25 पर खुला और 271.13 अंकों या 0.95 फीसदी तेजी के साथ 28805.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28838.52 के ऊपरी और 28406.25 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 49.55 अंकों की तेजी के साथ 8,676.95 पर खुला और 84.15 अंकों या 0.98 फीसदी तेजी के साथ पर बंद हुआ।