पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11वें वर्ल्ड कप की रंगारंग शुरुआत

11वें वर्ल्ड कप की रंगारंग शुरुआत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइस्टचर्च/मेलबोर्न| 11वेंवर्ल्ड कप क्रिकेट की गुरुवार को रंगारंग शुरुआत हो गई। 14 टीमों के बीच 44 दिनों तक चलने वाले वर्ल्ड कप का उद्‌घाटन समारोह न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के हेग्ले पार्क और मेलबर्न के मायर म्यूजिक बाउल में लगभग तीन घंटे तक चला। फरवरी 2011 में भूकंप में क्राइस्टचर्च को पहुंचे नुकसान के बाद न्यूजीलैंड में यह सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। वर्ल्ड कप का उद‌्घाटन मैच शनिवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। इसी दिन दूसरा मुकाबला मेलबर्न में आॅस्ट्रेलिया और उसके चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के बीच होगा।

न्यूजीलैंड में समारोह उनके लोकनृत्य एवं संगीत पर आधारित था, जहां प्रधानमंत्री जान की ने वर्ल्ड कप के उद्‌घाटन की आधिकारिक घोषणा की। आॅस्ट्रेलिया में उद्‌घाटन समारोह के दौरान कुछ टीमों को छोड़कर सभी टीमों के कप्तान परेड करते हुए मंच पर पहुंचे। चार कप्तान (डिविलियर्स, मैथ्यूज, एल्टन चिगुंबुरा और ब्रेंडन मैक्कुलम) क्राइस्टचर्च समारोह में मौजूद थे।