पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मासूम पीड़ित के लिए कलेक्टर लिखेंगी एमवाय अधीक्षक को पत्र

मासूम पीड़ित के लिए कलेक्टर लिखेंगी एमवाय अधीक्षक को पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मासूम पीड़ित के लिए कलेक्टर लिखेंगी एमवाय अधीक्षक को पत्र

धार | बगड़ीके नयापुरा की तीन वर्षीय दुष्कर्म पीड़ित बालिका की मदद के लिए प्रशासन के साथ लोग भी आगे आए हैं। कलेक्टर जयश्री कियावत ने इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल अधीक्षक को पत्र लिखने की बात कही है। उन्होंने बताया इलाज चलने तक बच्ची को एमवाय में ही रखने की व्यवस्था कराने का निवेदन करेंगे। कलेक्टर ने बच्ची को तत्काल दो हजार रुपए भी देने की घोषणा की। साथ ही आदिवासी विकास विभाग को आगामी कार्रवाई कर योजना के तहत बच्ची को आर्थिक मदद करने के निर्देश दिए हैं। कुछ लोग भी मदद के लिए आगे आए हैं। केसूर संकुल प्राचार्य स्मृति र| मिश्र प्रमोद भटनागर ने आर्थिक मदद की पेशकश की, हालांकि ऐसी व्यवस्था बनाने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे बालिका को जब जरूरत हो, तब उसे सहायता राशि तत्काल मिल जाए। बाकी समय एक कोष में पैसा जमा रहे।

गौरतलब है बालिका के साथ अक्टूबर में दुष्कर्म हुआ था, जिसके बाद आरोपी तो गिरफ्तार हो गया लेकिन बच्ची की हालत दयनीय है। ऑपरेशन कर डॉक्टर ने मल-मूत्र द्वार कमर की तरफ कर रखा है, बच्ची को बार-बार इंदौर लाना-ले जाना पड़ता है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है, बुआ लालन-पालन कर रही है। ऐसी हालत में भी पिछले तीन महीने से बच्ची की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया था। भास्कर के मुद्दा उठाने पर अब सहयोग के लिए प्रशासन सहित लोग आगे रहे हैं।