आयशर-टैंकर भिड़ंत में दो की मौत
इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर राजगढ़-दत्तीगांव के बीच हादसा, नौ लोग घायल भी
भास्करसंवाददाता| राजगढ़
इंदौर-अहमदाबादमार्ग पर बुधवार रात 11 बजे आयशर-टैंकर भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। नौ अन्य घायल हो गए। घटना राजगढ़ दत्तीगांव के बीच बेवटा फाटे के समीप हुई। आयशर चालक-परिचालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। आयशर में टेंट का सामान भरा था, जो राजेंद्र कॉलोनी में 20-21 फरवरी को समारोह के लिए जा रहा था।
चौकी प्रभारी केआर पाटील ने बताया राजगढ़ से झाबुआ की ओर जा रहे खाली टैंकर (एमपी 09 एचजी 8473) की सामने से आई आयशर (एमपी 13 जीए 3660) ने जोरदार टक्कर मारी। आयशर वाहन के परखच्चे उड़ गए वाहन पलट गया। वाहन चालक डेरीया बागली के विष्णु पिता दयाराम (25) और क्लीनर सुसारी नि. शांतिलाल पेमाजी की घटनास्थल पर मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों शवों को बमुश्किल निकाला गया। टैंकर चालक भी स्टेयरिंग के शो में दबने से फंस गया बुरी तरह से घायल हो गया। उसे धार रैफर किया गया। घटना के दौरान आयशर में अंदर बैठे केटरिंग एवं लैबरों में चीख पुकार मच गई। 9 लोग घायल हो गए। घायल चंदन पिता राजेश गोयल, राजेश पिता दुलीचंद गोयल निवासी इंदौर, राजेंद्र पिता मुकेश मालकी निवासी इंदौर, राकेश पिता रमेश राठौर इंदौर को गंभीर चोट आने से धार रैफर किया गया। बच्चे में लखन पिता भुरू निवासी मुंडन पुलिया, अनिल पिता पप्पू रिपाया, कांतिलाल पिता चेतराम टेमचा एवं दो अन्य घायलों का उपचार के बाद छुट्टी कर दी। दोनों शवों का सरदारपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम डॉ. एमएल जैन ने किया। पुलिस ने लाश को परिजनों को सौंपा। हाइवे पर कानवाय में पीछे चल रहे ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
टैंकर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
राजगढ़. हादसे में आयशर के परखच्चे उड़ गए।