- Hindi News
- गंभीर बीमारों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखा जाए
गंभीर बीमारों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखा जाए
धार| मप्रतृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने एडीएम मनोज खत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गंभीर बीमारी से पीडि़त कर्मचारियों को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की। बताया कि हार्ट सर्जरी, डिस्क समस्या, पेरेलिसिस जैसी बीमारी वाले कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। साथ ही जिन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 31 मार्च को होना है, उन्हें भी लगा दिया है। संघ ने दूसरे चरण में चुनाव ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की मृत्यु से सबक लेते हुए ऐसे कर्मचारियों को ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग की है। जानकारी तृतीय वर्ग संघ कर्मचारी जिलाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने दी।