जुआ खेलते पकड़े गए 23 लोगों को जेल भेजा
दसाईमें एसपी की स्पेशल टीम के छापे में जुआ खेलते पकड़े गए 23 आरोपियों को एसडीएम शैलेंद्रसिंह सोलंकी ने गुरुवार को जेल भेज दिया। 16 फरवरी तक जेल भेजे गए हैं। गौरतलब है बुधवार को टीम ने लंबे समय से मिल रही शिकायतों के चलते जुएं के अड्डे पर छापा मार 6 लाख 8720 रुपए सहित 23 जुआरियों को गिरफ्तार किया था।
थाना प्रभारी कुशलसिंह रावत दसाई पुलिस चौकी प्रभारी केएस डावर को एसपी ने सस्पैंड कर दिया था। आरोपी नीतिन पिता मोतीलाल जैन, रमेश बाबूलाल जैन, प्रतीक ललित जैन, प्रदीप पूनममल जैन, मोनू राजेश, जयेश मांगीलाल जैन, संदीप रमेश शर्मा, प्रकाश समृद्धमल जैन, यूनुस पिता याकूब खान, चिंटू सुरेश जैन, राकेश विकास कुमार जैन, फारूख अब्दुला खान, सुनील ओमप्रकाश, रामू अमरचंद भोई सभी राजगढ़ निवासी, नौशाद भूरे खां, घनश्याम कैलाश, भगवती मिश्रीलाल, संजय अमृतलाल जैन सभी निवासी दसाई, भीम पिता गेंदालाल गौरी रिंगनोद, संदीप रमेश कुमावत लाबरिया, गोपाल कन्हैयालाल चौहान धार, रामु पिता नाथू लाबरिया को जेल भेजा है।
एसडीएम न्यायालय में सुबह से ही गहमागहमी बनी थी। कई नेता जमानत कराने की कोशिशों में जुटे थे लेकिन किसी की नहीं चली। कार्रवाई के दौरान राजगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष परिसर में नजर आए।
सरदारपुर. एसडीएम कार्यालय में आरोपियों को पेशी पर ले जाते पुलिसकर्मी।