पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौगांव में फिर नपती कर निशान लगाए

नौगांव में फिर नपती कर निशान लगाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घोड़ाचौपाटी-एआरटीओ सीमेंटेड फोरलेन निर्माण में बाधक मकानों की गुरुवार को फिर नपती की गई। तहसीलदार पूर्णिमा सिंघी आरआई-पटवारी को लेकर मौके पर पहुंची। सांई मंदिर से झंडा चौपाटी के आगे तक शेष रहे हिस्से में मकानों पर निशान लगाए।

सांई मंदिर से बिजली कंपनी कार्यालय के गेट तक मकानों पर 31 फीट भीतर तक तो यहां से झंडा चौपाटी के मोड़ तक के मकानों पर लगभग 17 फीट भीतर निशान लगाए। इसके बाद के मकानों पर फिर 31 फीट तक निशान लगाए गए। दूसरी तरफ की पट्टी के मकानों की नपती नहीं की। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार को मकान मालिकों का विरोध भी झेलना पड़ा।

नए निशान तक टूटे मकान तो कई बेघर हो जाएंगे

रहवासियोंने दोनों तरफ अतिक्रमण होने के बावजूद सिर्फ एक पट्टी के ही मकान तोड़ने की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण बताया। कहा कि एसडीएम तो कह रहे थे कि कम से कम नुकसान होने देंगे और कोई पक्षपात नहीं होगा। अब जो निशान लगाए हैं, उसके बाद कई लोग बेघर हो जाएंगे। लोगों ने स्पष्ट तौर पर सहयोग नहीं देने का संकेत दे दिया। विरोध बढ़ते देख तहसीलदार मौके से चली गई। आरआई पटवारी नपती करते रहे।

नौगांव. सड़क निर्माण में बाधक मकानों की फिर से नपती की गई।

मकानों की दीवारों पर निशान लगाते कर्मचारी।