मुरम की जगह मिट्टी डालने पर हंगामा
फुटपाथ ब्रेकअप में भी पक्षपात के आरोप
एकजैसे मकानों, बैंकों, शोरूम के सामने फुटपाथ में ब्रेकअप देने में भी पक्षपात के आरोप लगाए गए हैं। सिद्धनाथ मंदिर कॉर्नर के सामने ही एक फर्नीचर शोरूम के सामने दिए गए ब्रेकअप के आगे कांक्रीटीकरण भी किया गया। जबकि बैंकों के आगे पार्किंग समस्या होने के बावजूद ब्रेकअप नहीं दिए। अन्य जगह किसी शोरूम या घर के आगे ब्रेकअप दिए भी हैं तो कांक्रीट नहीं किया गया।
सड़क निर्माण में लापरवाही के कारण पैबर्स को उखाड़कर फिर से लगाए गए।
फुटपाथ के बेस में निर्धारित गुणवत्ता का मटेरियल नहीं डालने के कारण ही त्रिमूर्ति चौराहे के समीप ऑटोमोबाइल्स शोरूम के सामने पैबर्स शुरुआती बारिश में ही धंस गए थे। भास्कर ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रविवार को धंसे हुए पैबर्स उखाड़कर बेस का लेवल मिलाकर दोबारा पैबर्स लगाने का काम जारी था। आजाक थाने से इंदौर नाके के बीच जिस गुणवत्ता के पैबर्स लगे हैं, वैसे त्रिमूर्ति से सेंट टेरेसा तिराहे के बीच नहीं लगाने का भी आरोप लगाया।
^निर्धारितमापदंड वाली मुरम नहीं है। मिक्स मटेरियल पाया गया। बदलने के लिए निर्माता एजेंसी को निर्देश दे दिए हैं।” नीलेशपंचोली, सबइंजीनियर नपा धार
ऑटोमोबाइल्स शोरूम के सामने भी धंसे थे पैबर्स, उखाड़कर सुधारे
शिकायतकर्ताओं ने जेसीबी रुकवाई और लौटा दी।
फुटपाथ के भराव में मुरम के स्थान पर मिट्टी डालने पर विवाद हो गया।
भास्कर संवाददाता | धार
नएफोरलेनके फुटपाथ में मुरम की जगह मिट्टी डालने पर रविवार शाम हंगामा हो गया। लोग नपा कार्यालय पहुंचे, छुट्टी का दिन होने से कार्यालय बंद था। नपा अफसरों को मोबाइल किया लेकिन रिसीव नहीं किया। मिट्टी फैला रही जेसीबी को लौटाया, तब नपा इंजीनियर निर्माता एजेंसी के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इंजीनियर ने माना कि मुरम नहीं है, हटाकर निर्धारित मापदंड वाली मुरम डालने के निर्देश दिए।
मामला सिद्धनाथ मंदिर कॉर्नर के समीप का है। यहां फुटपाथ के बेस में डालने के लिए डंपर खाली किए गए। लोगों ने मटेरियल हाथ में लेकर देखा तो मिट्टी थी। नपा कार्यालय में शिकायत करने गए लेकिन संबंधित नहीं मिले। कॉल किया पर रिसीव नहीं किया। इतने में निर्माता एजेंसी की जेसीबी गई मटेरियल फैलाने लगी। शिकायतकर्ताओं ने जेसीबी रुकवाई और लौटा दी। काम रुकते ही निर्माता एजेंसी के प्रत