पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच में पुष्टि, होस्टल में ही रही थी गर्भवती छात्रा

जांच में पुष्टि, होस्टल में ही रही थी गर्भवती छात्रा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्ञानपुराकस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (छात्रावास) में गर्भवती छात्रा के निवासरत रहने के मामले की पुष्टि जांच में हो गई है। डीपीसी द्वारा गठित जांच दल ने सभी संबंधितों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है।

जांच दल छात्रा की शादी की वस्तुस्थिति जाने के लिए उसके ससुराल पहुंचा। उसके परिवार और ग्राम पंचायत सरपंच के बयान लिए, जिसमें बताया गया कि सामाजिक रीति रिवाज से शादी हुई थी। 15 साल की उम्र में शादी के बाद वह ज्ञानपुरा के छात्रावास में ही रह रही थी। गर्भावस्था के दौरान ही उसके छात्रावास में रहने की पुष्टि भी दस्तावेजों से हो गई है। जांच समिति की ओर से बताया गया कि प्रतिवेदन में छात्रावास स्टाफ की लापरवाही का उल्लेख किया जाएगा। विवाहित होने के बाद गर्भवती होने के बारे में वरिष्ठ कार्यालय को उनके द्वारा सूचित नहीं किया गया।

यहहै मामला- ज्ञानपुरामें बाल विवाह का मौन समर्थन कर सरकार के बाल विवाह विरोधी अभियान को झटका पहुंचाया गया। सुलीबयड़ी की 15 वर्षीय बालिका वधू पिछले सत्र में छात्रावास में रही और मावि ज्ञानपुरा से आठवीं भी उत्तीर्ण की। इस दौरान वह गर्भवती थी। 25 जनवरी 2014 को जिला अस्पताल में प्रसूति हुई, बालक को जन्म दिया। स्कूल में हाजिरी भी 217 में से 198 दिन बताई गई। छात्रावास मावि ज्ञानपुरा स्टाफ ने मामले पर वर्षभर पर्दा डाले रखा। अगस्त के अंतिम सप्ताह में एक अन्य मामले में स्कूल की दो अध्यापक सस्पेंड हुई तो मामला बाहर आया।