पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार महिला एएसआई दिनभर घूमेंगी, छेड़छाड़ हो तो सूचना दें

चार महिला एएसआई दिनभर घूमेंगी, छेड़छाड़ हो तो सूचना दें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच छात्रावासों की 250 छात्राओं ने बैठक में भाग लिया।

निर्भया पैट्रोलिंग के अफसरों ने छात्रावास में जाकर छात्राओं को जानकारियां दी।

भास्कर संवाददाता | धार

कोतवालीपुलिस ने महिला पुलिस का निर्भया स्क्वॉड बना दिया है। छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने का दावा किया गया है। रविवार को पहले चरण की तैयारी के तहत पांच छात्रावासों की छात्राओं की बैठक ली गई। पोस्ट मैट्रिक अजा, अजजा, उत्कृष्ट, पिछड़ा वर्ग प्री मैट्रिक छात्रावास की 250 छात्राएं शामिल हुईं।

महिला एएसआई ने छात्राओं से कहा मनचले शहर में किन-किन स्थानों पर छेड़छाड़ की घटनाएं करते हैं। इसे देख लें। महिला पुलिस को बताएं। जब आप वहां पहुंचने वाली रहेंगी, उसके पहले महिला पुलिस सिविल ड्रेस में आसपास होगी। छेड़छाड़ करते ही मनचलों को पकड़ लिया जाएगा। यही निर्भया स्क्वॉड का काम होगा। तुरंत कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। छात्राओं ने प्रतिप्रश्न करते हुए पूछा कि शिकायत करने पर माता-पिता को पता लग जाता है। पढ़ाई बंद करवा देंगे। आरोपियों को नाम पता लगने पर वे परेशान करेंगे। एएसआई ने बताया किसी के नाम का खुलासा नहीं किया जाएगा। गोपनीय रखेंगे। माता-पिता को भी सूचना नहीं देंगे।

धारशहर में इन नंबरों पर करें शिकायत

अंजनाधुर्वे ९७५५४२५४६६

ज्योति पटैल ९८२६६७६६६४

हीना कनेश ७३८९२९७७८३

त्रिवेणी राजपूत ८३४९८६१४८८