सुख हमारे द्वारा किए कर्मों से मिलता है
न्यूज़ इनबॉक्स
सुख हमारे द्वारा किए कर्मों से मिलता है
खैरोद | यहमानव रूपी शरीर उस परमात्मा की देन है। इस को मिलने वाला सुख हमारे द्वारा किए गए कर्मों द्वारा मिलता है। इसलिए जो सुख है सत्संग में है उसके सामने वैकुंठ का सुख कुछ नहीं हैं। यह बात श्रीराम मंदिर में आयोजित भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्म उत्सव पर पं. अशोक उपाध्याय ने कही। उन्होंने कहा जिंदगी में उस परमात्मा से जितनी भी इच्छाएं हैं उन्हें एक पोटले में बंद कर एक तरफ रख दो। और उस परमात्मा की भक्ति में लीन हो जाओ। केवल उसकी ही इच्छा से जो हो रहा है, वह होने दो। जैसा कि देवकी तथा वसुदेव ने बिना किसी इच्छा से भगवान की भक्ति की। उनके पुत्र के रूप में साक्षात भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में जन्म लिया। कथा स्थल पर जब वसुदेव बने मोहनलाल यादव छोटे से कृष्ण को टोकरी में लेकर पहुंचे। कथा स्थल पर नंद घर आनंद भयो के जयकारे लगे।
कार्ययोजना पर विचार- विमर्श किया
कुक्षी | फिफेड़ाआदिम जाति सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा संस्था कार्यालय में हुई। प्रबंधक सुनील पांडे ने बताया संचालन मंडल की अनुमति से होने वाली बैठक में संस्था में अंशधारी सदस्यों के समक्ष वित्तीय वर्ष 2013-14 में किए गए व्यवसाय का वाचन एवं अगले वित्तीय वर्ष की कार्य योजना पर विचार- विमर्श किया गया। कार्य योजना में संचालन मंडल ने वर्ष 2015 में गेहूं खरीदी केंद्र तथा खाद्य भंडारण केंद्र बड़दा में खोलने की सहमति बनाई। आय-व्यय का ब्यौरा रखा गया। अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, डॉ. घीसालाल परिहार, संतोष बर्फा, जाकीर खान पठान, मंतर सिंह सोलंकी और समिति के सदस्य उपस्थित थे। आभार श्याम मालवी ने माना।
खतरनाकमोड़ों को सीधा करने की मांग
बाग |निर्माणाधीन बाग-राजगढ़रोड में खतरनाक मोड़ों को सीधा नहीं करने से लोगों में आक्रोश है। टांडा-बाग के बीच रोड निर्माण का कार्य तेज गति से चलाया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा नदी के बंडे का रोड निर्माण में उपयोग की खबर का असर हुआ। बंडे को क्रश कर रोड पर दबाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। हालांकि मोड़ों को सीधा नहीं करने से लोग नाखुश हैं। बाग बायपास के सभी टर्न, चिकनी नदी घटबोरी रोड तिराहा, ढाकनबारी मोड़, आगर घाटी, बांकी घाट तथा जेतगढ़ घाट के मोड़ों को सीधा करने की मांग लोगों ने रखी है।
नवदुर्गाउत्सव समिति का गठन
बिड़वाल |