- Hindi News
- बाग पोस्ट ऑफिस को जर्जर भवन से अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए कलेक्टर ने लिखा पत्र
बाग पोस्ट ऑफिस को जर्जर भवन से अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए कलेक्टर ने लिखा पत्र
बाग का पोस्ट ऑिफस भवन िजसकी दीवार िगर गई है।
भास्कर संवाददाता | बाग
कस्बेके बीचोबीच जर्जर भवन में लग रहे पोस्ट ऑफिस को अन्यत्र शिफ्ट करने का पत्र कलेक्टर ने पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर को लिखा है। पूर्व कलेक्टर सीबी सिंह ने भी 25 मार्च को जनपद पंचायत के सीईओ को पत्र लिखकर पोस्ट ऑफिस ग्राम पंचायत द्वारा दिए जा रहे भवन में लगाने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक इस भवन से पोस्ट ऑफिस को स्थानांतरित नहीं किया जा सका है। बीते सप्ताह ग्राम पंचायत के सरपंच विकास डावर के साथ प्रतिनिधिमंडल ने धार कलेक्टर से मुलाकात कर पोस्ट ऑफिस भवन की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। इसके पूर्व इसी माह के प्रथम सप्ताह में एक प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल में चीफ पोस्ट मास्टर से मुलाकात कर जानकारी दी। पोस्ट मास्टर ने 9 सितंबर को ग्राम पंचायत को पत्र लिखकर जर्जर भवन को लेकर आगाह किया। उन्होंने पत्र में लिखा कि उत्तरी क्षेत्र के भाग की दीवार गत दिनों गिर गई है। ग्राम पंचायत इस भवन के आसपास अस्थाई दुकानें नहीं लगने दे। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। जवाबदारी पोस्ट विभाग की नहीं होगी।