पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोन और बचत योजना के नाम पर ठगी, संस्था पर केस

लोन और बचत योजना के नाम पर ठगी, संस्था पर केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोभाइयों ने लोन और बचत योजना के नाम पर एक संस्था खोली। इनाम का लालच देकर दर्जनों सदस्य बनाए। जब किसी को भी इनाम नहीं खुला रुपए नहीं मिले तो उन्होंने आईजी से शिकायत की। पुलिस संस्था के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को तलाश रही है।

एरोड्रम पुलिस ने जय गणेश मित्र मंडल संस्था के कैलाश चौहान और केसर चौहान के खिलाफ मप्र निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक मोनिका, सुमित, अमन, प्रदीप, श्याम, धापूबाई, सुनील, सोहनलाल कमल निवासी भोलेनाथ कॉलोनी ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी भाई हैं और उनकी संस्था का दफ्तर तिरुपति नगर में है।

उन्होंने 2008 से संस्था के सदस्य बनाना शुरू किए थे। कहा था कि 600 रुपए महीना जमा कराना होगा। हर महीने लकी ड्रॉ खुलेगा, जिसका भी नाम आएगा उसे हीरो सीडी डीलक्स दी जाएगी। अगर 25 महीने तक ड्रॉ नहीं खुला तो 38 हजार रुपए अंत में दिए जाएंगे। दर्जनों सदस्य बनाने के बाद भी किसी को इनाम नहीं मिला और ही रुपए दिए। उलटा संचालकों ने धमकाकर सभी को भगा दिया।