- Hindi News
- उधार दिए रुपए मांगे तो महिला को मारी हॉकी
उधार दिए रुपए मांगे तो महिला को मारी हॉकी
उधारदिए रुपए मांगने पर एक युवक ने महिला को हॉकी से पीट दिया। महिला ने युवक के खिलाफ विजय नगर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस को छोटी भमौरी में रहने वाली टीना पति मनीष यादव ने बताया वह रेडीमेड कपड़ों का काम करती हैं। डेढ़ माह पूर्व जूना रिसाला में रहने वाले संदीप लोधी को परिचय होने के कारण 20 हजार रुपए उधार दिए थे। कुछ दिन पूर्व संजय से रुपए वापस मांगे, तो वह आनाकानी करने लगा। शुक्रवार को नशे में धुत होकर वह घर आया और मेरे साथ मारपीट कर मुझे पैर में हॉकी मार दी। जिससे घुटने में चोट आई है। मामले में विजय नगर पुलिस ने आरोपी संजय के खिलाफ मारपीट करने धमकाने का केस दर्ज किया है।