पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दबोह में मिले डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज

दबोह में मिले डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभाग की टीम ने दबोह में पांच डेंगू के मरीजों के सैंपल ग्वालियर डीआरडीई भेजे हैं। सीएमएचओ ने दबोह अौर पाढ़री गांव को हाईअलर्ट घोषित किया है। डॉक्टरों की टीम ने सौ घरों से बुखार पीड़ित 50 लोगों की स्लाइडें तैयार की हैं। जिसकी जांच लहार स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को की जाएगी। नगर पंचायत के दो वार्डों में छह घंटे तक डॉक्टरों की टीम ने सर्वे कर रिपोर्ट सीएमएचओ कार्यालय भेज दी है।

मटकोंअौर टंकियों में मिला लार्वा : स्वास्थ्यविभाग की टीम ने दबोह में लार्वा का सर्वे किया। 100 घरों में रखे मटकों अौर टंकियों में लार्वा मिला है। टीम ने कहा मरीजों के घर में लार्वा दो महीने से पनप रहा है। डॉक्टरों ने जनता से तत्काल टंकियों को खाली कर साफ करने के निर्देश दिए हैं।

डेंगूसे दो मरीजों की हो चुकी है मौत: दबोहनगर पंचायत के दो व्यक्तियों की डेंगू से दिल्ली अौर ग्वालियर में मौत हो चुकी है, उसके बाद डॉक्टरों ने संदेह के आधार पर पांच डेंगू के मरीज चिन्हित कर सैंपल ग्वालियर भेजे हैं। सीएमएचओ का कहना है कि दबोह में मलेरिया अौर डेंगू के मरीजों को लेकर मॉनीटरिंग की जाएगी।