- Hindi News
- यूपी में मिला राजस्थान से गायब हुआ ट्रैक्टर
यूपी में मिला राजस्थान से गायब हुआ ट्रैक्टर
मोडीफॉय करवाकर जेसीबी बनाने के लिए भेजा ट्रैक्टर रास्ते से हो गया था गायब
भास्करसंवाददाता| धार
धारसे गुड़गांव के लिए ले जाते समय राजस्थान के भीलवाड़ा से चोरी हुआ ट्रैक्टर यूपी के मुजफ्फर नगर में मिल गया। कोतवाली पुलिस मामले की तह तक पहुंच चुकी है। कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है लेकिन मुख्य आरोपी फरार बताया जाता है।
मामला यूं है कि तिरला के समीप अंजनई के गोलू पिता कालू ने ससुर गुलसिंह के नाम से लोन लेकर 65 हॉर्स पॉवर का हैवी ट्रैक्टर साढ़े सात लाख में खरीदा था। इसे मोडीफॉय करवाकर जेसीबी बनवाना चाहता था। इसके लिए बिचौलिए रितेश चौधरी से साढ़े पांच लाख में सौदा होकर फरीदाबाद की बुल कंपनी में मोडीफॉय करवाना तय हुआ। कंपनी के निर्देश पर ट्रैक्टर को गुड़गांव भेजना था। इसके लिए वाहन में चढ़ाकर 25 अगस्त को ट्रैक्टर रवाना किया गया। 30 को गुड़गांव पहुंचना था लेकिन 27 को ही भीलवाड़ा में एक ढाबे पर ट्रैक्टर मुजफ्फरनगर के त्यागी ने ड्रायवर से यह कहकर उतरवा लिया कि मेरा ट्रैक्टर है। बताया जाता है ट्रैक्टर वाहन में लोड करने से भीलवाड़ा पहुंचने तक चेतन कमल शर्मा नाम का युवक नजर रखे हुए था, जिसने त्यागी की मदद की। बिचौलिए चौधरी की छानबीन में वारदात में शामिल शर्मा और त्यागी का पता लगा।
मुजफ्फरनगर में बेच दिया था-तफ्तीश मेंपता लगा कि ट्रैक्टर चुरा कर मुजफ्फर नगर में करीब साढ़े तीन लाख रुपए में बेच दिया है। चौधरी की मदद से मुजफ्फर नगर पुलिस की मदद से खरीददार तक पहुंची और ट्रैक्टर जब्त कर लिया। ट्रैक्टर वहां से लोड तक सादलपुर उतरवाया। रविवार को कोतवाली भी ले आए। मुख्य आरोपी त्यागी अभी फरार है।
कोतवाली में जब्त चोरी गया ट्रैक्टर।