पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मवेशियों सागौन से भरा ट्रक जब्त

मवेशियों सागौन से भरा ट्रक जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हटाथाना क्षेत्र के अंधियारा बगीचा तिराहा दमोह पन्ना रोड पर एक ट्रक को पकड़ा गया जिसमें मवेशी सागौन की सिल्ली लदी थीं। पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर 12.20 बजे सउनि दयाराम पिता दादूराम झारिया (56) साल थाना हटा द्वारा ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर उसे मार डालने की नियत से ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया और जब वह साइड में हो गया गया तो उस पर कट्टे से फायर किया गया।

ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक में 19 नग पड़ा, 1 भैंस तथा केबिन में 2 नग सागौन की सिल्ली अवैध रूप से पाई गई। जिस पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

मोटरसाइकिल चोरी गई

दमोह|पथरियाथाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बांसाकला निवासी ईशाक पिता मुन्ना खां (23) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि अज्ञात चोर उनकी डीलक्स हीरो लाल रंग की बाइक चुरा ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।