- Hindi News
- कवि सम्मेलन में देर रात तक जमे रहे श्रोता
कवि सम्मेलन में देर रात तक जमे रहे श्रोता
त्रिमूर्ति चौराहे पर आयोजित कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
भास्कर संवाददाता|धार
त्रिमूर्तिचौराहा पर शनिवार रात कवि सम्मेलन हुआ। देर रात तक बड़ी संख्या में श्रोता डटे रहे। आयोजक गवली स्पोर्ट्स क्लब था। कवि वेदव्रत वाजपेई लखनऊ, नम्रता श्रीवास्तव, धूमकेतु, नारायण निडर, शंकरसिंह सनन, धीरज शर्मा, दीपक दनादन, कुलदीप रंगीला, चंचल चर्चित, प्रितेश कुमार आदि कवियों ने रातभर कविताओं से समा बांधे रखा। सूत्रकार कवि शिव शैलेंद्र यादव थे।
शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश धाड़ीवाल, विधायक नीना वर्मा, विधायक कालुसिंह ठाकुर, विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव यादव, नपा अध्यक्ष ममता जोशी ने किया। क्लब द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
अतिथियों का स्वागत क्लब के अध्यक्ष विजय गवली ने किया। वर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोडऩे का काम करते हैं। ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, डॉ. शरद विजयवर्गीय, नरेश राजपुरोहित, महेशचंद्र माहेश्वरी, दीपक पंवार, कमल यादव, राजेश फौजी, विनोद लश्करी, भय्यन गवली, पवन लश्करी, संदीप लश्करी, सौरभ त्रिपाठी, विजय पाठक आदि उपस्थित थे।