पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल गुणवत्ता सफाई की समझाइश दी

जल गुणवत्ता सफाई की समझाइश दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार| पीएचईटीम की उपयंत्री रूपा चौहान तिरला, विकासखंड समन्वयक महादेव भवेल, टेक्नीशियन हेमसिंह चौहान ने बैग्गड़ में ग्राम स्तरीय बैठक लेकर घर-घर नल कनेक्शन लेने के लिए लोगों से बात की। स्वच्छता, पेयजल स्रोतों के आसपास सफाई जल गुणवत्ता के बारे में समझाइश दी। बैठक में सरपंच किरणबाई, उपसरपंच भारत, प्रधानाध्यापक अरुण शर्मा आदि उपस्थित थे।

दिग्ठान में नल कनेक्शन अभियान चलाया। तीन मजरों में पाइप लाइन विस्तार के लिए ठहराव प्रस्ताव लिया गया। सहमति पत्र निजी नल कनेक्शन के लिए भरवाए गए। विभाग उपयंत्री शीला मोरी जिला समन्वयक प्रदीप रोकड़े विकासखंड समन्वयक प्रीति पांडे पवन मस्करे एवं हैंडपंप टेक्नीशियन संतोष ठाकुर प्रेम हटीला ने हैंडपंपों में क्लोरीनेशन किया जा रहा है। गांव में जल नमूने लेकर जिला प्रयोग शाला भिजवाए गए।

लेबड़|गांवमें घर-घर नल कनेक्शन एवं मप्र स्वच्छता अभियान में एक माह तक चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को जल गुणवत्ता की जांच, स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता और अन्य बीमारियों के बारे में बताया। सरपंच समेत ग्रामीण उपस्थित थे।