पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रावधान के उलट बड़े बोल्डर की नींव पर बना रहे सड़क

प्रावधान के उलट बड़े बोल्डर की नींव पर बना रहे सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरसोंसेउपेक्षित 40 किमी के मांगोद मनावर मार्ग का हाल ही में निर्माण कार्य शुरू हुआ है। शुरुआत में ही विभागीय अनदेखी के नमूने सामने रहे हैं। नींव में बारीक मुरम के बजाय बड़े-बड़े बोल्डर डाले जा रहे हैं। प्रावधान के अनुसार निर्धारित से बड़े आकार के बोल्डर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। लेकिन निर्माता कंपनी द्वारा अमझेरा से केशवी घाट तक के हिस्से में बड़े बोल्डर से नींव तैयार की जा रही है।

अमका-झमका माता मंदिर से केशवी भेरूघाट तक सड़कों पर बड़े बोल्डर वाली मुरम बिछा दी है। मुरम में सिर्फ गुणवत्ता की अनदेखी हो रही है बल्कि वाहन चालकों की भी मुसीबत हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बोल्डर के ढेर भी लगा रखे हैं, जिससे हादसा होने का खतरा बना हुआ है। कंपनी के साइड इंचार्ज अजमेर मिश्रा ने सड़क पर गड्ढे भरने की दलील दी। कहा कि कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है। जबकि एमपीआरडीसी के सब इंजीनियर ने पुष्टि की है कि यह मांगोद-मनावर सड़क का कार्य है, जो प्रारंभ हो चुका है। नींव में ट्रक एसोसिएशन के जिला सदस्य अनूप जैन गंधवानी ने कहा निर्माता कंपनी ने केशवी से अमझेरा तक नींव में बड़े-बड़े पत्थर बिछा दिए हैं। डामरीकरण होने के बाद चंद दिनों में सड़क का बैस पत्थर होने के कारण उखड़ सकता है।

काम में तेजी आएगी

^बड़े बोल्डर डालना गलत है। मुरम डालकर दबाई की जाएगी। दो चार दिन में काम में तेजी भी देखने को मिलेगी।” पीडीवैश्य, महाप्रबंधकएमपीआरडीसी

40 किमी में ढाई से तीन घंटे

मांगोदसे मनावर 40 किमी मार्ग निर्माण का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। पूरा मार्ग खस्ताहाल है। यात्री बस को मांगोद से मनावर पहुंचने में ढाई से तीन घंटे लग रहे हैं। बस संचालकों ने सड़क की खस्ता हाल के चलते अपनी बसें पिछले दो साल से खड़ी कर रखी है।

पूर्वकंपनी को किया था टर्मिनेट

पूर्वमें मार्ग का निर्माण एआरएसएस कंपनी द्वारा निर्माण शुरू किया गया था। समय पर काम नहीं होने के चलते कंपनी को टर्मिनेट कर दिया गया। नए सिरे से टैंडर प्रक्रिया के बाद हरियाणा की केपीसी कंपनी को काम सौंपा गया है। यह फर्म भी बेहद धीमी गति से निर्माण कर रही है। प्लांट शिफ्ट करने में समय लगाया जा रहा है।

मांगोद-मनावर मार्ग पर नींव में बिछाए जा रहे बड़े बोल्डर।

अनदेखी | मांगोद-मनावर मार्ग निर्माण शुरुआती काम में ही गुणवत्ता की कमी