- Hindi News
- इंदौर विधायक के खिलाफ नारायणगढ़ कोर्ट में परिवाद
इंदौर विधायक के खिलाफ नारायणगढ़ कोर्ट में परिवाद
भास्कर न्यूज. नारायणगढ़ (मंदसौर). नारायणगढ़न्यायालय में इंदौर की विधायक उषा ठाकुर के खिलाफ आपराधिक परिवाद दायर किया गया है। इसे न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवकुमार कौशल ने स्वीकार किया। सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी।
एडवोकेट एम. सैयद मंसूरी ने बताया उषा ठाकुर ने गरबा उत्सव में मुस्लिम समाज के लड़कों का प्रवेश प्रतिबंधित किए जाने को लेकर बयान िदया था। इसमें उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के 4 छंदों में मां दुर्गा का चित्रण है। मुस्लिम समाज के लोगों के कारण हम वंदे मातरम् आधा ही गाते हैं। इस बयान के विरोध में कांग्रेस नेता अनिल शर्मा हरिप्रसाद गेहलोत ने धारा 153(क),153 (ख) 298 में परिवाद प्रस्तुत किया। इसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 6 अक्टूबर तक का समय दिया।
मुिस्लम लड़कों का गरबों में प्रवेश रोकने संबंधी बयान का िवोध
बयान का िवरोध