पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एजेंटी के नाम वसूली करने वाले सारे गुंडों को जानती है पुलिस

एजेंटी के नाम वसूली करने वाले सारे गुंडों को जानती है पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस ऑनर्स एसो. ने सौंपा ज्ञापन, कलेक्टर ने नाम बताने को कहा तो बोले

बस ऑनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

भास्कर संवाददाता | धार

विभिन्नसमस्याओंको लेकर बस ऑनर्स एसो. ने सोमवार को कलेक्टर जयश्री कियावत को ज्ञापन सौंपा। मुख्य मुद्दा एजेंटी के नाम पर होने वाली गुंडागर्दी और अवैध वसूली था। कलेक्टर ने वसूली करने वालों के नाम पूछे तो बस मालिक बोले एजेंटी के नाम पर वसूली करने वाले सारे गुंडों को पुलिस जानती है। ज्ञापन में टैक्स की रसीद ऑनलाइन करने से लग रहे अतिरिक्त शुल्क के बारे में बताया। रसीद एआरटीओ कार्यालय से जारी करने की मांग की। परमिट का उल्लंघन कर चलाई जा रही मैजिक पर कार्रवाई, मनावर-मांगोद राजगढ़-कुक्षी खस्ता मार्ग पर दुर्घटनाएं बसों में टूट-फूट होने से मार्ग के काम में तेजी लाने, डिपो में बस पार्किंग की अनुमति देने की भी मांग की गई। इस दौरान एसो. जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह बुंदेला, घनश्याम गोयल, निसार भाई, राहुल वीरकर, महेश फकीरा, मुन्नाभाई यादव, मुन्ना सिकरवार आदि मौजूद थे। रविवार को विभिन्न मुद्दों पर बस एसो. की बैठक में बड़ी संख्या में बस संचालक मौजूद थे। सोमवार को ज्ञापन देते समय इनमें से कई नहीं पहुंचे।