- Hindi News
- प्रतिभाओं और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया
प्रतिभाओं और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया
सद्गुरु साख सहकारी संस्था की वार्षिक साधारण सभा
भास्करसंवाददाता| धार
सद्गुरुसाख सहकारी मर्यादित धार की वार्षिक साधारण सभा मिलन महल हॉल में हुई। मेधावी प्रतिभा सम्मान में हाईस्कूल के 17, हायर सेकंडरी के 13, स्नातक 7, स्नातकोत्तर के 3, स्पोर्ट्स में विनायक व्यास, कृति सक्सेना, पीएचडी उपाधि के लिए डॉ. प्रियंका मुकादम (करंदीकर), प्रतिभा खोज परीक्षा में तृतीय स्थान पाने पर अनन्या रोहित जोशी को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
कुटुम्ब सहायता योजना के अंतर्गत प्रबुद्ध एवं वरिष्ठ नागरिकों को संस्था सम्मानित करते रही है। इस बार वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जेसी रावजी, सुरेंद्र व्यास, छोटू शास्त्री का सम्मान किया। अतिथि जिला संगठन प्रमुख सहकार भारती बिंदूसार लाड़, संस्था अध्यक्ष गोविंद मुकादम एवं उदय वडनेरकर ने शुभारंभ किया। संस्था के वित्तीय पत्र का वाचन प्रबंधक रूपेश सुर्वे ने किया। बजट कमलेश देव ने प्रस्तुत किया। सम्मानित लोगों का परिचय संस्था के उपाध्यक्ष प्रकाश फाटक ने दिया। आभार दत्तात्रय मुकादम ने माना। संचालक अरूणा देवासकर, विजय देशपांडे, अजय उज्जैनकर, बीडी मोदिया, गिरीश देवासकर, निशा मोहिते, अधिवक्ता उदय वडनेरकर आदि उपस्थित थे। संचालन दत्तात्रय मुकादम ने किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य परिजन उपस्थित थे।