पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने सरदारपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने सरदारपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस ने सरदारपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सरदारपुर | खादसमस्या को लेकर मंगलवार को कांग्रेस ने सरदारपुर एसडीएम शैलेंद्रसिंह सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि सरदारपुर क्षेत्र में किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। सोसायटियों में पर्याप्त खाद नहीं है। निर्धारित मूल्य 300 रु. है लेकिन दुकान पर 450 रु. में किसानों को खरीदना पड़ रहा है। सवाल किया है कि व्यापारियों के पास पर्याप्त खाद है तो शासन के पास क्यों नहीं। आरोप लगाया कि अधिकारियों की मिलीभगत से यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। पर्याप्त खाद उपलब्ध करवाने की मांग की गई।