पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक मकान में घुसी, एक की मौत

बाइक मकान में घुसी, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाइक के मकान में घुसने से मकान की दीवार बाइक क्षतिग्रस्त हो गए।

दो घायल, बाकानेर में बायपास रोड पर हादसा

भास्करसंवाददाता | बाकानेर

बायपासरोड पर ढाबे के पास मंगलवार दोपहर 12.30 बजे अंधे मोड़ में बाइक मकान में जा घुसी। बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। प्रधान आरक्षक अरविंद भदौरिया ने बताया बाइक (एमपी 11 बीडी 6545) से गेंदालाल पिता बाला (60) निवासी भोगावा और उसके दो साथी भोगावा से ग्राम टोकी मान के कार्यक्रम में जा रहे थे। संतुलन खो बैठने से मोड़ पर मकान में जा घुसे। गेंदालाल की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो को अस्पताल भेजा गया। कल्याणपुरा नदी पार के रहवासियों ने धार कलेक्टर से अंधे मोड़ पर गति अवरोधक बनाने की मांग की है। रहवासी त्रिलोक राठौड़ ने बताया पूर्व में यहां मोड़ के दोनों तरफ गति अवरोधक बनाए गए थे लेकिन कुछ माह पूर्व तोड़ दिए गए। यदि गति अवरोधक नहीं बने तो आगे भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।