- Hindi News
- बिना हेलमेट बाइक से जा रहे पुलिसकर्मियों के चालान बनाए
बिना हेलमेट बाइक से जा रहे पुलिसकर्मियों के चालान बनाए
डीआरपी लाइन और एसपी कार्यालय के बाहर खड़े होकर की कार्रवाई, 4 हजार वसूले
धार|मंगलवार कोट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक से जा रहे पुलिसकर्मियों के चालान बनाए। डीआरपी लाइन और एसपी कार्यालय के बाहर कार्रवाई की गई। यहां सबसे ज्यादा पुलिसकर्मी आते-जाते हैं। बिना वर्दी में जा रहे पुलिसकर्मी तो बच गए लेकिन जिन्होंने वर्दी पहनी थी लेकिन हेलमेट नहीं लगाया था, उनके चालान काटे गए। आरआई आरपी चौबे ने बताया एसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों पर बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने को लेकर कार्रवाई की गई है। पहले दिन 40 पुलिसकर्मियों के चालान बनाए। इनसे चार हजार रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।