दो सचिव निलंबित
धार | जिपंसीईओ श्रीकांत बनोठ ने वित्तीय अनियमितता एवं कार्य के प्रति लापरवाही के चलते जपं बाग के दो सचिवों को निलंबित कर दिया। जपं बाग की ग्राम पंचायत बड़दा के सचिव अमरसिंह मंडलोई गेटा के गुलाबसिंह सेंगर पर कार्रवाई की गई। बनोठ ने बताया बड़दा में पंच परमेश्वर योजना में मूल्यांकन से 7 लाख 64 हजार रु. अधिक राशि आहरित किए जाने मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में किचन शेड निर्माण की राशि 3 लाख रु. का कार्य नहीं कराने और 2012-13 एवं 2013-14 का रिकार्ड सीए ऑडिट के लिए प्रस्तुत नहीं करने से कार्रवाई की गई। ग्राम पंचायत गेटा के सचिव गुलाबसिंह सेंगर द्वारा पंच परमेश्वर योजना में मूल्यांकन से 6 लाख 42 हजार रु. की अधिक आहरित करने और 2012-13 2013-14 का रिकार्ड सीए ऑडिट के लिए प्रस्तुत नहीं करने पर कार्रवाई की।