पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद होने के बाद भी गिरा दिए केंद्र के शटर

खाद होने के बाद भी गिरा दिए केंद्र के शटर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेतपुरास्थितएमपी एग्रो केंद्र पर खाद के लिए लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। खाद होने के बावजूद कर्मचारियों ने तीन बजे ही केंद्र के शटर गिरा दिए। इससे गुस्साए किसानों ने हंगामा कर दिया। आक्रोश देख फिर से वितरण शुरू कराया गया।

दरअसल सोमवार को दिनभर लाइन में लगे रहे किसानों ने समय खत्म होने के बाद हंगामा किया था, जिसके बाद टोकन दिए गए थे। ये किसान मंगलवार को केंद्र पर आए, टोकन दिखाकर खाद लिया। दो दिन इंतजार के बाद किसान दो-दो बोरी खाद ले गए। उधर, मंगलवार को भी सैकड़ों किसानों की कतार फिर लग गई। ये सोमवार के किसानों के नंबर खत्म होने के बाद अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर 3 बजे कर्मचारियों ने केंद्र के शटर गिरा दिए जबकि भीतर बड़ी मात्रा में खाद रखा था। इससे किसान गुस्सा गए। उन्होंने हंगामा कर दिया। केंद्र के कर्मचारी कहने लगे सोमवार को कई किसान खाद लेने नहीं आए, उन्हें टोकन दे रखे हैं, उन्हीं को खाद पहले देंगे। हंगामे के चलते पुलिस बल पहुंच गया। कुछ देर में कृषि विभाग के सहायक संचालक डीएस मौर्य पहुंचे। उन्होंने कहा सोमवार को टोकन ले गए किसान नहीं आए हैं तो बाद में आए किसानों को खाद बांटो। इस तरह दोबारा वितरण शुरू हुआ, तब हंगामा थमा।

यूरियाका आवंटन नियमित हो गया है। पिछले एक सप्ताह में एक हजार टन यूरिया मिला है। बुधवार को फिर इंदौर में रैक लगने की संभावना है। हालांकि रतलाम और मेघनगर में रैक नहीं लगने से राजगढ़ और कुक्षी क्षेत्र की सोसायटियों में संकट बना हुआ है।

^खाद रोजाना मिल रहा है। सोसायटियों में पहुंच भी रहा है। वितरण व्यवस्था भी ठीक है लेकिन एक-एक किसान कई लोगों को कतार में लगाकर हंगामे की स्थिति बनवा रहे हैं। चने में डालने के लिए यूरिया का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि इसमें आवश्यकता ही नहीं होती।” आरपीकनेरिया, डीडीएकृषि विभाग

राजगढ़-कुक्षी में संकट बरकरार

भास्कर संवाददाता | धार

जेतपुरास्थितएमपी एग्रो केंद्र पर खाद के लिए लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ। खाद होने के बावजूद कर्मचारियों ने तीन बजे ही केंद्र के शटर गिरा दिए। इससे गुस्साए किसानों ने हंगामा कर दिया। आक्रोश देख फिर से वितरण शुरू कराया गया।

दरअसल सोमवार को दिनभर लाइन में लगे रहे किसानों ने समय खत्म होने के बाद हंगामा किया था, जिसके बाद टोकन दिए गए थे। ये किसान मंगलवार को केंद्र पर आए, ट